Breaking News

पेट्रोल के पास मोपेड बिक्की पर सवार युवक को तेज रफ्तार कार ने मारी जबरदस्त टक्कर युवक ने बरेली ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

Spread the love

पेट्रोल के पास मोपेड बिक्की पर सवार युवक को तेज रफ्तार कार ने मारी जबरदस्त टक्कर युवक ने बरेली ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

कुंवर गांव । आंवला बदायूं मार्ग पर सोमवार शाम हादसा हो गया जहां मोपेड बिक्की सवार युवक की मौत हो गई ।
थाना कुंवर गांव क्षेत्र गांव कैली निवासी झंडू लाल पुत्र शिवलाल उम्र 60 वर्ष सोमवार शाम अपनी लड़की के यहां जलालपुर थाना कादरचौक जा रहे थे जहां शाम करीब 5 बजे कासिमपुर पेट्रोल पंप के पास आंवला की तरफ से आई कार ने जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए ।कार सवार अपनी खुद की गाड़ी से घायल झंडू लाल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचा जहां डाक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए बरेली रैफर कर दिया । जहां बरेली जाते समय झंडू ने रास्ते में दम तोड़ दिया । झंडू लाल की मृत्यु के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है । पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है ।
कार पेट्रोल पंप मालिक की बताई जा रही है ।।

इस संबंध में इंस्पेक्टर वीपी सिंह का कहना है कि सूचना डायल 112 को मिली थी एक्सीडेंट में युवक की मौत हो गई थाने पर अभी कोई लिखित सूचना नहीं आई है तहरीर आने के बाद कार्यवाही की जाएगी ।।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मरम्मत के बाद आमजन के लिए खोला गया रोड ओवरब्रिज

Spread the loveबदायूं। संतोख सिंह तिराहा से पुलिस लाइन चौराहा तक स्थित रोड ओवरब्रिज की …

error: Content is protected !!