Breaking News

बुधवार को ब्लॉको में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगा मादक पदार्थों पर जागरूकता सत्र का आयोजन

Spread the love

बुधवार को ब्लॉको में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगा मादक पदार्थों पर जागरूकता सत्र का आयोजन
बदायूँ: 17 जून। मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश स्तर पर 12 से 26 जून 2025 तक नशा विरोधी पखबाड़ा मनाया जा रहा है। स्वापक (नारकोटिक्स) नियंत्रण ब्यूरो क्षेत्रीय इकाई लखनऊ द्वारा पंचायती राज विभाग के स्तर से प्रदेश में ब्लॉक स्तर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक नशा विरोधी अभियान आयोजित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि 18 जून 2025 बुधवार को पूर्वान्ह 11ः00 से मध्यान्ह 12ः00 तक राज्य के समस्त ब्लॉकों में मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जागरूकता सत्र वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किया जाएगा। जिसमें ग्राम प्रधान सहित प्रत्येक ब्लॉक के कम से कम 200 नागरिक प्रतिभाग करंेगे। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी और समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रम को निर्धारित तिथि व समय पर प्राथमिकता के आधार पर सफलतापूर्वक आयोजित कराना सुनिश्चित करें।
—-


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

30 अगस्त को लॉन्च होगा नासा का रोमन स्पेस टेलीस्कोप, ब्रह्मांड के रहस्यों पर पड़ेगी नई रोशनी

Spread the loveबदायूं। नासा का नैन्सी ग्रेस रोमन स्पेस टेलीस्कोप 30 अगस्त 2026 को फ्लोरिडा …