Breaking News

गांव में पहली महिला पुलिस आरक्षी के पद पर चयनित हुई एडवोकेट की बेटी

Spread the love

गांव में पहली महिला पुलिस आरक्षी के पद पर चयनित हुई एडवोकेट की बेटी , प्रशिक्षण के लिए आगरा रवाना , गांव में जश्न का माहौल
आसफपुर – हाल ही में विगत दिनों उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशन पर पुलिस भर्ती परीक्षा निष्पक्ष रूप से सम्पन्न हुई जिसमें बदायूं जिले की तहसील क्षेत्र के विकास खंड आसफपुर क्षेत्र में गांव दबथरा में जन्मी होनहार बेटी रुचि यादव ने अपनी रुचि व कड़ी मेहनत के बल पर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में सामान्य श्रेणी के अंक हासिल कर महिला पुलिस भर्ती परीक्षा में अच्छा खासा मुकाम हासिल किया है ।
शिक्षा के क्षेत्र में होनहार बिटिया रुचि यादव की विशेष अभिरुचि के चलते रुचि यादव के पिता व माता रुचि के उज्वल भविष्य को लेकर बेहद फिक्रमंद हैं ।
अपनी कड़ी मेहनत व सतत संघर्ष के बलबूते रुचि यादव का उत्तर प्रदेश महिला पुलिस आरक्षी के पद पर चयन हुआ है ।
बीते मंगलवार को रुचि यादव अपने माता – पिता व बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर गांव स्थित प्राचीन मंदिर पर पूजा अर्चना कर तड़के आगरा रवाना हो गई ।
रुचि यादव अपने गांव दबथरा में इकलौती महिला पुलिस आरक्षी के पद पर भर्ती हुई है । रुचि यादव की प्राथमिक शिक्षा अपने गांव दबथरा के प्राथमिक विद्यालय में हुई है व कक्षा 6 से लेकर 12 तक श्री जवाहर नवोदय विद्यालय संभल जिले के रसूलपुर में हुई है और स्नातकीय शिक्षा श्याम सुंदर स्नातकोत्तर महा विद्यालय चंदौसी में सम्पन्न हुई ।
रुचि यादव के पिता वीरपाल सिंह यादव एक कुशल अधिवक्ता हैं और माता चंद्रवती एक कुशल गृहणी हैं ।
रुचि यादव का कहना है कि वह अपनी अभिरुचि के मुताबिक पुलिस विभाग में उच्च पद पर पहुंचकर देश व समाज की सेवा करने का अरमान है ।
मेहनत कस रुचि यादव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता – पिता को दिया है जिनकी प्रेरणा से रुचि उत्तरोत्तर आगे बढ़ती रहेगी ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूँ : धार्मिक संस्थाओं को एन्युटी दावा प्रस्तुत करने का अल्टीमेटम

Spread the loveसंवाददाता: गोविन्द देवल बदायूँ। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एवं नोडल अधिकारी वैभव …

error: Content is protected !!