शिक्षक के बेटे ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में प्रदेश स्तर पर 3613 व जिले में 28वीं रैंक हासिल की ,
क्षेत्र में खुशी की लहर
आसफपुर – विगत दिनों उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के मुताबिक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा निष्पक्ष रूप से सम्पन्न हुई थी । जिसमें बदायूं जिले की तहसील बिसौली क्षेत्र के विकास खंड आसफपुर परिक्षेत्र के ऐतिहासिक गांव राजा की सीकरी के राजघराने में जन्मे होनहार युवा विशाल प्रताप सिंह ने अपनी कड़ी मेहनत व अथक संघर्ष के बलबूते पर पुलिस भर्ती परीक्षा में प्रदेश स्तर पर 3613 व जिला स्तर पर 28वीं रैंक हासिल कर राजघराने परिवार को बुलंदियों पर पहुंचाने का साहस किया है ।
होनहार विशाल प्रताप सिंह विद्यार्थी जीवन में मेधावी छात्र रहे हैं ।
इनकी प्रारंभिक शिक्षा अपने पैतृक गांव राजा की सीकरी में स्थित एक परिषदीय विद्यालय में हुई है ।
अपने अथक संघर्ष व कड़ी मेहनत पर नाज़ करने मेधावी विशाल प्रताप सिंह का भविष्य में भी अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रतिभाग लेकर निरंतर आगे बढ़ते रहने का खासा अरमान है और पुलिस प्रशासन में उच्च पद पर पहुंचकर देश व समाज की सेवा करने की मन ठानी है ।
होनहार विशाल प्रताप सिंह के पिता विजय बहादुर सिंह आसफपुर विकास खंड क्षेत्र में ही एक परिषदीय विद्यालय में शिक्षक के पद पर सेवारत हैं व माता रीना कुमारी परम्परागत कुशल गृहणी हैं ।
विशाल प्रताप सिंह की अपेक्षित सफलता को लेकर उनके पिता विजय प्रताप सिंह व माता रीना कुमारी सहित समूचा परिवार खुशी से बेहद गद – ग़द हैं और गांव व क्षेत्र में जश्न का माहौल है ।
Budaun Amarprabhat