Breaking News

विक्रांत यादव ने गांव बिचौला पहुंचकर मुनेन्द्र के स्वजन से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

Spread the love

सहसवान: मेंथा फैक्ट्री अग्निकांड में मृत मुनेंद्र के घर पहुंचकर लोगों के सहानुभूति प्रकट करने का सिलसिला जारी है। बुधवार को ब्लाक प्रमुख पति विक्रांत यादव ने गांव बिचौला पहुंचकर मुनेन्द्र के स्वजन से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की।
ब्लाक प्रमुख कृति सिंह के पति पूर्व जिला पंचायत सदस्य विक्रांत यादव ने बिचौला गांव में मुनेंद्र के घर जाकर परिजनों से मुलाकात कर उनकी पत्नी को पचास हजार रुपए की नगद सहायता राशि प्रदान करते हुए परिवार के दुख में हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने फैक्ट्री अग्निकांड में मुनेंद्र के जलकर मरने पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मुनेंद्र के पिता और भाइयों से घटना की पूरी जानकारी प्राप्त की व शोक संवेदनाएं व्यक्त की। इस मौके पर मुनेंद्र के पिता, ग्राम प्रधान ओंकार सिंह, वीरपाल सिंह, श्रीपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के स्टार्टअप लीगल लॉक जर्नल्स को यूपी सरकार देगी 7.50 लाख की मदद

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर इन्नोवेशन फाउंडेशन-टीएमआईएफ से संबद्ध लीगल …