Breaking News

यातायात पुलिस ने सुरक्षित यात्रा के लिए अभियान चलाया

Spread the love

बिसौली। नगर में यातायात पुलिस ने सुरक्षित यात्रा के लिए अभियान चलाया। जिसके तहत अटल चौक पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर आधा दर्जन वाहनों का चालान किया गया। वही ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर सुरेश त्यागी ने ऑटो चालकों, बाइक सवारों और बड़े वाहनों के चालकों से अपील की कि वह अपनी दिशा में वाहन चलाएं नियमों का उल्लंघन करने पर हादसे का भय बना रहता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यातायात नियम तोड़ने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। टीएसआई सुरेश त्यागी ने बताया कि अगर वाहन का चालान किया जाता है तब वाहन चालक का मोबाइल नंबर दर्ज है तो चालान का संदेश तत्काल नंबर पर भेज दिया जाता है। नंबर नहीं दर्ज है तो पते पर पंजीकृत डाक से सूचित किया जाता है। इस दौरान ट्रैफिक कांस्टेबल लेखराज, सचिन चौहान उपस्थित रहे


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुलिस ने पानी की टंकी से बैटरा चोरी करने वाले 3 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

Spread the loveबिल्सी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण …