Breaking News

मृतक कर्त्तव्य पटेल की हत्या कारित करने वाले हत्यारोपी अभियुक्त शौर्य ठाकुर को किया गया गिरफ्तार

Spread the love

*
*थाना सिविल लाइन क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 15.06.2025 को मृतक कर्त्तव्य पटेल की हत्या कारित करने वाले हत्यारोपी अभियुक्त शौर्य ठाकुर को किया गया गिरफ्तार ।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ, डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर बदायूँ, विजयेन्द्र द्विवेदी के कुशल पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी नगर बदायूँ, रजनीश कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में सिविल लाइन पुलिस द्वारा मृतक कर्त्तव्य पटेल की हत्या कारित करने वाले हत्यारोपी अभियुक्त शौर्य ठाकुर को गिरफ्तार किया गया। ज्ञातंव्य है कि वादी श्री हिमांशु पटेल पुत्र भूपेन्द्र सिंह निवासी ग्राम वदरपुर थाना सिविल लाईन जनपद बदायूँ के द्वारा अपने भाई कर्त्तव्य पटेल उम्र करीब 24 वर्ष निवासी ग्राम वदरपुर थाना सिविल लाइन बदायूँ की हत्या करने के सम्बन्ध में दिनाक 15/06/025 को थाना सिविल लाईन पर मु0अ0सं0 272/25 धारा 103(1) / 109 BNS बनाम 1.शौर्य ठाकुर पुत्र जुगेन्द्र पाल सिंह निवासी निकट पवन वैन्कट लान डी0एम0 रोड थाना सिविल लाईन जनपद बदायूँ के विरूद्ध पंजीकृत कराया था। अभियोग की विवेचना के दौरान प्रभारी निरीक्षक सिविल लाईन द्वारा मय फोर्स के नामित अभियुक्त उपरोक्त को *आज दिनांक 18.06.25 को घौंचा मोड़ थाना सिविल लाईन क्षेत्र से दिन के 2.30 बजे गिरफ्तार* करते हुए अभियुक्त की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल तमंचा बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*संक्षिप्त विवरण-*
अभियुक्त शौर्य ठाकुर पुत्र जुगेन्द्र पाल सिंह निवासी निकट पवन वैन्कट लान डी0एम0 रोड थाना सिविल लाईन जनपद बदायूँ ने बताया कि दिनांक 15.06.25 को मै अपने घर से डी0एम0 रोड पर अपने डागी को टहला रहा था तो मेरी गली में उत्कर्ष मिश्रा अपने दोस्तो कर्तव्य पटेल, अजय पटेल व रजत यादव के साथ 02 बाईकों से आये थे हम लोगों की आपस में बहस हुई तो मुझे लगा कि यह लोग मुझे मारने आये हैं। तो मैं अपने घर से तमंचा निकालकर लाया और 02 फायर किये थे जिसमें से एक गोली कर्त्तव्य पटेल के लग गयी थी।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-*
शौर्य ठाकुर पुत्र जुगेन्द्र पाल सिंह निवासी निकट पवन वैन्कट लान डी0एम0 रोड थाना सिविल लाईन जनपद बदायूँ ।

*गिरफ्तारी स्थल, दिनांक*
दिनांक 18.06.2025, घोंचा मोड थाना सिविल लाइन क्षेत्र ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने वांछित और वारंटी समेत कई लोगों को पकड़ा

Spread the loveबदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस …

error: Content is protected !!