Breaking News

सरकारी सम्पत्ति इंडिया मार्का हैंडपंपों पर कब्जा कराने का स्थानीय अधिकारियों पर आरोप

Spread the love

बदायूं। इंडिया मार्का हैंडपंपों में समरसेबिल डाल कर कब्जा करने वाले लोगों की शिकायत पंचायती राज विभाग के अधिकारियों से की गई लेकिन शिकायतों पर फर्जी झूठे निस्तारण होते रहे और कागजों में हैडपम्प के लिए कब्जा मुक्त करा दिया गया लेकिन धरातल पर कब्जा बरकरार है।पूरा मामला विकास खण्ड सहसवान क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोल्हाई का है आरोप है कि यहां दो लोगों ने सरकारी इंडिया मार्का हैंडपंपों में समरसेबिल डाल कर कब्जा कर लिया है और जल दोहन को लगातार कर रहे हैं। इसी मामले में RTI एक्टिविस्ट सत्येन्द्र सिंह ने क्रम बार दर्जन भर शिकायती पत्र दिए आरोप है कि जिसमें पंचायत सचिव भानु प्रताप सिंह तत्कालीन एडीओ पंचायत हेमेंद्र कुमार सहसवान ने शिकायतकर्ता को गुमराह करने के साथ ही कागजों में इंडिया मार्का हैंडपंपों को कब्जा मुक्त करा दिया है जबकि वास्तविक स्थिति में कोई कब्जा मुक्त नहीं हुआ है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुरानी रंजिश में युवक को लाठी-डंडों से पीटा, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बिल्सी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव सहसपुर में पुरानी रंजिश …

error: Content is protected !!