Breaking News

बिल्सी के सात गांव के तालाबों की हुई नीलामी

Spread the love

बिल्सी के सात गांव के तालाबों की हुई नीलामी

बिल्सी। तहसील सभागार में बुधवार को क्षेत्र के गांवों में स्थित तालाबों के नीलामी की प्रक्रिया के लिए शिविर आयोजित किया गया। जिसमें तहसील क्षेत्र के सात गांव में स्थित तालाबों को नीलाम किया गया। जिसमें 35 हजार जमानत राशि के रुप में जमा कराए गए। नायब तहसीलदार बदन सिंह यादव ने बताया कि पूर्व निर्धारित तिथि के मुताबिक बुधवार को तालाबों की नीलामी प्रक्रिया के लिए सभागार में शिविर आयोजित किया गया। जिसमें कुल सात गांव के तालाब की नीलाम किया गया। साथ ही पट्टे लेने लोगों ने पांच-पांच हजार रुपए जमानत राशि के रुप में जमा भी कराए गए है। शेष तालाबों की नीलामी 25 जून को जाएगी। इस मौके पर मत्स्य निरीक्षक सौरभ गुप्ता, आरके विजय कुमार, विनोद कुमार सिंह, राजेंद्र कुमार, हरिओम सिंह, बंसत कुमार शर्मा, दुर्वेश बाबू आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

समाजवादी युवजन सभा बदायूँ की जिला कार्यकारिणी घोषित, नरोत्तम सिंह यादव बने जिलाध्यक्ष

Spread the loveबदायूँ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार, प्रदेश अध्यक्ष …