Breaking News

ओ लेवल एवं सी०सी०सी० का प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु इच्छुक आवेदक करें ऑनलाइन आवेदन

Spread the love

बदायूं जनपद के अन्य पिछड़ा वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों को सूचित किया जाता है कि जो एक वर्षीय “ओ” लेवल एवं तीन माह का सी०सी०सी० कम्प्यूटर का निःशुल्क कोर्स करने के इच्छुक हों तथा निम्नांकित योग्यता / शर्ते पूर्ण करते हो, वह कार्यालय जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी के कक्ष स0-118 विकास भवन, बदायूँ ने सम्पर्क करके विभाग की वेवसाईट Backwardwelfare.up.nic.in एवं obccomputertraining.upsdc.gov.in पर समय सारिणी के अनुसार अन्तिम तिथि 14.07.2025 तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते है, तत्पश्चात् आवेदक अपना ऑनलाइन आवेदन का प्रिन्ट आउट प्राप्त करके आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं हाईस्कूल तथा इण्टर की मार्कशीट की छायाप्रति लगाकर आवेदन पत्र दो प्रतियों में दिनांक 14.07.2025 को सायं 5:00 बजे तक कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के कक्ष सं0-118 विकास भवन, बदायूँ में जमा करा दें। नियम व शर्ते निम्नयत है-

1-इस योजना के अन्तर्गत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र दोनों में समान रूप से आय सीमा अधिकतम रु0-100000.00 वार्षिक होनी चाहिए।

2-“ओ” लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए (10+2) इण्टरमीडिएट न्यूनतम् शैक्षिक

अर्हता आवश्यक है।

3-आवेदक की उम्र 35 वर्ष से अधिक न हो।

4- आवेदक बेरोजगार हो तथा किसी शिक्षण सस्था से छात्रवृत्ति न लेता हो।

5-आवेदक पिछडा वर्ग से सम्बन्धित हो।

(प्रणय कुमार पाठक)

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, बदायूँ।

कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, बदायूँ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

Spread the love18 जुलाई को होगा सूची का अंतिम प्रकाशन बदायूँ: जनपद की समस्त विधानसभा …

error: Content is protected !!