निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ०प्र०, लखनऊ के पत्र संख्या सी0-844 दिनांक 13 जून, 2025 द्वारा 03 दिसम्बर, 2025 को “विश्व दिव्यांग दिवस” के अवसर पर दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों/ संस्थाओं को पुरस्कार प्रदान किये जाने हेतु कतिपद्म श्रेणियों के अन्तर्गत “राज्य स्तरीय पुरस्कार” के आवेदन-पत्र उपलब्ध कराये जाने के निर्देश प्रदान किये गये हैं। तद्क्रम में राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त करने के इच्छुक व्यक्तियों/संस्थाओं/दिव्यांगजन / कर्मचारियों आदि से निम्नानुसार अंकित श्रेणियों में सुसंगत साक्ष्यों/अभिलेखों सहित आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं:- 01- दक्ष दिव्यांग कर्मचारी / स्वनियोजित दिव्यागजन के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार। 12 दिव्यांगजन हेतु सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंट अधिकारी या एजेंसी के लिए सेवायोजकों को राज्य स्तरीय पुरस्कार। 03- दिव्यांगजन के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा सर्वश्रेष्ठ संस्था के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार। 04- प्रेरणा स्रोत हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार। 05- दिव्यांगजन के जीवन सुधारने के निमित सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार। 06- दिव्यांगजन हेतु बाधामुक्त वातावरण के सृजन हेतु सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार। 07- दिव्यागजन को पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने वाले सर्वश्रेष्ठ जिला के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार। 08- सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग वयस्क व्यक्तियों एवं सर्वश्रेष्ठ बालक/बालिका हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार। 09- सर्वश्रेष्ठ बेलप्रेत्त के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार। 10-दिव्यांगजन के लिए सर्वोत्तम अनुकूल वेबसाइट हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार। 11- सर्वश्रेष्ठ दिव्याग खिलाडियों के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार। 12-दिव्यांगजन के सशक्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार।
उपर्युक्त श्रेणियों से सम्बन्धित विवरण एवं अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, कर संख्या-103, विकास भवन, बदायूँ में प्रातः 1000 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक सम्पर्क किया जा सकता है। निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ०प्र० द्वारा पुरस्कार हेतु आवेदन पत्र उपलब्ध कराये जाने की अंतिम तिथि 10.08.2025 निर्धारित की गयी है।
अतः उक्त के दृष्टिगत जनपद बदायूँ के इच्छुक आवेदनकर्ता अपना आवेदन पत्र समस्त अभिलेखों सहित दिनांक 31.07.2025 तया अनिवार्य रूप से कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
(प्रणव कुमार पाठक) जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, बदायूँ।
Budaun Amarprabhat