Breaking News

इग्नू में प्रवेश की तिथि 15 जुलाई तक

Spread the love

*इग्नू में प्रवेश की तिथि 15 जुलाई तक*

आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र में जुलाई 2025 सत्र में चल रहे नवीन प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 जुलाई कर दी गई है साथ ही जुलाई 2025 सत्र में पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि भी बढ़ाकर 15 जुलाई कर दी गई है।
केन्द्र समन्वयक डॉ संजीव राठौर ने बताया है कि ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in पर लॉगिन कर क्षेत्रीय केंद अलीगढ़-कोड-47 के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय बदायूं में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र कोड 47043 पर आवेदन किया जा सकता है। कोऑर्डिनेटर ने जानकारी दी है कि इग्नू अध्ययन केंद्र पर उपलब्ध पाठ्यक्रमों में बीए तथा बीकॉम पाठ्यक्रमों सहित 2 वर्षीय अवधि के 6 स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम हिंदी, लोक प्रशासन, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, एम कॉम विषयों में एवं ग्राम विकास में स्नातकोत्तर डिप्लोमा जैसे पाठ्यक्रम भी उपलब्ध हैं। एक वर्षीय अवधि के रोजगार परक 5 स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रमो मैं पीजीडीआरडी, पीजीडीटी, पीजीडीईटी, पीजी डीईएमए, पीजीडीआईबीओ, एक डिप्लोमा पाठ्यक्रम डीबीपीओएफए तथा छह माह अवधि के बहुआयामी 4 सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम सीटीई, सीबीएस, सीआरडी, सीआजी में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन उपलब्ध है।
प्राचार्य डॉ नरेन्द्र कुमार बत्रा ने अवगत कराया है कि महाविद्यालय अध्ययन केंद्र पर अन्य 5 जनपदों के अध्ययन केंद्रों को संबद्ध किया गया है तथा यहां उपलब्ध 17 पाठ्यक्रमों को बढ़ाकर अब 33 पाठ्यक्रमों की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। जिसकी जानकारी अध्ययन केंद्र के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय का अध्ययन केंद्र वर्ष 2017 से लगातार परीक्षा केंद्र बनाया जा रहा है, जिसका लाभ जनपद वासियों को प्राप्त हो रहा है।
उल्लेखनीय है कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा संचालित अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त केंद्रीय मुक्त विश्वविद्यालय है जो शिक्षा से वंचित अधिकतम आयु सीमा के किसी भी उम्र के व्यक्तियों एवं रोजगार मे व्यस्त रहने वाले व्यक्तियों के लिए शिक्षा प्रदान करने का कार्य निरंतर कर रहा है । इग्नू के नियमानुसार किसी भी डिग्री या स्नातकोत्तर डिप्लोमा के साथ 6 माह अवधि का कोई एक सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम भी किया जा सकता है। बीए एवं बीकॉम सहित कुछ चुनिंदा पाठ्यक्रमों में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश निशुल्क है। डॉ बत्रा ने जनपद वासियों से आग्रह किया है, कि इग्नू अध्ययन केंद्र पर उपलब्ध कराए गए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेकर अपनी शैक्षिक अभियोग्यता में वृद्धि करें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में यातायात नियम तोड़ने पर 84 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई, 2.66 लाख का जुर्माना वसूला

Spread the love संवाददाता: गोविंद देवल बदायूं। शासन व जिलाधिकारी के निर्देश पर सड़क सुरक्षा …

error: Content is protected !!