Breaking News

आसन, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार एवं मुद्राओं का अभ्यास कराया एवं उनके लाभ व सावधानियां को भी बताया।

Spread the love

आज दिनांक 20.62025 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से 1 दिन पूर्व बदायूं क्लब बदायूं में चल रहे योग शिविर के तीसरे दिन योग प्रशिक्षक रमेश त्रिवेदी ने विभिन्न आसन, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार एवं मुद्राओं का अभ्यास कराया एवं उनके लाभ व सावधानियां को भी बताया।
साथ ही ताड़ासन, वृक्षासन,अनुलोम विलोम, कपालभाति, गोमुखासन, आदि अनेक योगासन प्राणायाम, बन्ध, मुद्रा आदि योगिक क्रियोओं का अभ्यास कराया एवं उनसे होने वाले लाभ और सावधानियों के बारे में बताया, इस अवसर पर
सचिव डॉ अक्षत अशेष एवं क्लब के अन्य पदाधिकारियों द्वारा वरिष्ठ योग प्रशिक्षक रमेश त्रिवेदी को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री रमेश त्रिवेदी ने क्लब के समस्त सदस्यों का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा –
” पिछले तीन दिनों में बदायूं क्लब के सभी सदस्यों के साथ योगाभ्यास करके अच्छा महसूस हो रहा है। मेरा प्रयास रहेगा योग, आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से सेवा का दौर यूं ही चला रहे। मेरा हमेशा से यही प्रयास रहा है मेरे समस्त योग साधक निरोगी और स्वस्थ रहें। मैं बदायूं क्लब के सचिव अक्षत अशेष जी का विशेष धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूं और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”
बदायूं क्लब के सचिव डॉ अक्षत अशेष द्वारा योग प्रशिक्षक रमेश त्रिवेदी को सम्मानित करते हुए क्लब में पुनः आकर अपनी सेवाएं देने को कहा –
आपके आने से क्लब के सदस्यों में उत्साह का संचार हुआ है। इसके बाद श्रीमान सचिव ने सभी का आभार व्यक्त किया, इस अवसर पर सांस्कृतिक सचिव रविंद्र मोहन सक्सेना, अंकेक्षक संजय रस्तोगी, जनसंपर्क सचिव मनीष सिंहल, सदस्य नरेश चंद्र शंखधार, अजय सक्सेना सहित अनेक सदस्य एवं नागरिक उपस्थित रहे


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने नवागत बीएसए नवीन कुमार का किया स्वागत, उठाईं शिक्षकों की समस्याएं

Spread the loveमहिला शिक्षिकाओं की सीसीएल व अन्य अवकाश समय से स्वीकृत करने की मांग, …

error: Content is protected !!