Breaking News

रस्साकसी प्रतियोगिता का आयोजन भी कराया

Spread the love

ग्राम संगठन के महिला पदाधिकारियों का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण संपन्न , रस्साकसी प्रतियोगिता का आयोजन भी कराया गया
आसफपुर – स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव व प्रशिक्षण अधिकारी संदीप कुमार अवस्थी के निर्देशन में चलाया जा रहा ग्राम संगठन के महिला पदाधिकारियों का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण बीते शुक्रवार को देर शाम संपन्न हुआ । जिसमें मुख्य प्रशिक्षक राघवेंद्र सिंह व सहायक महिला प्रशिक्षक हेमलता ने ग्राम संगठन के पदाधिकारियों का अगले पांच वर्ष की कार्य योजना निर्माण के संबंध में विजनिंग प्रशिक्षण आयोजित किया
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने चर्चा कर अगले पांच वर्ष हेतु ग्राम संगठन व समूह स्तरीय पांच वर्ष की कार्य योजना में समन्वय किए जाने , मुद्दों की पहचान जैसे – स्वास्थ्य , शिक्षा , रोजगार , व्यक्तित्व निर्माण , सरकारी योजनाओं के साथ समन्वय जैसे – मुद्दों की पहचानकर अपनी योजना में सम्मिलित किया तथा उक्त विषयों पर भविष्य में ग्राम संगठन स्तर पर एक दिवसीय प्रशिक्षण भी प्रदान करने का निश्चय किया ।
कार्यक्रम समापन के अवसर पर मुख्य प्रशिक्षक राघवेंद्र सिंह व हेमलता ने सभी महिला प्रतिभागियों को सामूहिक रूप से संस्थान परिसर में रस्साकसी का रोचक खेल खिलाया।
इस दौरान संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव व प्रशिक्षण अधिकारी संदीप कुमार अवस्थी व ब्लॉक समन्वयक प्रबंधक अरुण कुमार ने सभी महिला प्रतिभागियों को एक एक बैग व छायांकन प्रति भेंट कर उन्हें शुभ – कामनाएं दी । इस दौरान राघवेंद्र सिंह , अरुण कुमार , मोहम्मद तारिक , हेमलता राजपूत , कुमारी भावना यादव , मिथिलेश पाल ,लक्ष्मी , राजकुमारी , सुषमा , सरला देवी , पुष्पा देवी ,नमिता , सीमा आदि मौजूद रहे।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विगत 18 जून से 20 जून 2025 तक चलाया गया ।
यह जानकारी संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव ने दी ।
आसफपुर से – दानवीर सिंह


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जड़ी-बूटियों की खुशबू संग फ्यूचर लीडर्स स्कूल में सजी ‘हरित होली’, आध्यात्मिक अंदाज़ में हुआ आगाज़

Spread the love बिल्सी। रंगों और खुशियों के महापर्व होली का आगाज़ फ्यूचर लीडर्स स्कूल …

error: Content is protected !!