आज अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बदायूं क्लब बदायूं द्वारा विगत तीन दिन से चल रहे योगाभ्यास शिविर के समापन दिवस पर योग दिवस मनाया गया, सभी उपस्थित सदस्यों, गणमान्य नागरिकों, बुजुर्गों, महिलाओं ने मिल कर इस अवसर पर विभिन्न योग आसन, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार एवं मुद्राओं का अभ्यास एवं उनके लाभ व सावधानियां को भी समझा , साथ ही ताड़ासन, वृक्षासन,अनुलोम विलोम, कपालभाति, गोमुखासन, आदि अनेक योगासन प्राणायाम, बन्ध, मुद्रा आदि योगिक क्रियोओं का अभ्यास किया एवं उनसे होने वाले लाभ और सावधानियों के बारे में समझा, इस अवसर पर बदायूं क्लब के सचिव डॉ. अक्षत अशेष ने सभी को योग दिवस की बधाई देते हुए कहा की हमारे ऋषि मुनियों की श्रेष्ट परंपरा योग को आज पूरा विश्व मान रहा है, हमें भी चाहिए की इसकी उपयोगिता, सार्थकता को समझते हुए अधिक से अधिक लोगों को इसके लाभ बताएं और उन्हें जोड़ें, आने वाले दिनों में क्लब में एक साप्ताहिक योग शिविर का आयोजन भी जल्द किया जायेगा, इस अवसर पर सांस्कृतिक सचिव रविंद्र मोहन सक्सेना, अंकेक्षक संजय रस्तोगी, जनसंपर्क सचिव मनीष सिंहल, सदस्य नरेश चंद्र शंखधार, अजय सक्सेना सहित आयोजन में भारत विकास परिषद् के सदस्य भी उपस्थित रहे
Budaun Amarprabhat