Breaking News

कहा जाता है कि ‘स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है’

Spread the love

कहा जाता है कि ‘स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है’ और ये बात सत्य भी है परन्तु वर्तमान समय में भाग-दौड़ भरी जिन्दगी में कोई भी व्यक्ति अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत नहीं हैं, वह किसी न किसी रोग से ग्रस्त हैं। यदि हम अपने लिए थोड़ा सा समय निकालकर शरीर को निरोग व स्वस्थ रखने के लिए अपनी दिनचर्या में योग व व्यायाम के लिए जागरूक हो तो शायद काफी हद तक लाभान्वित हो सकते हैं। इसी श्रृंखला में सरकार व अनेक संस्थाओं द्वारा योग के प्रति जागरूक करने हेतु ‘विश्व अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस’ का आयोजन किया जाता है ताकि अधिक से अधिक लोगों के लिए इससे लाभान्वित किया जा सके। इसी परिपेक्ष में ब्लूमिंगडेल स्कूल परिसर में ‘दिव्य योग एवं निरोग चिकित्सालय’ के योगा निर्देशक सोनू पटेल एवं उनके सहयोगी अमन राठौर के दिशा निर्देशन में ‘योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ’ के तहत योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें योगा इन्सट्रेक्टर द्वारा दिन-प्रतिदिन गिरते स्वास्थ्य के कारण व निवारण के विषय में परिचर्चा करते हुए अनेक महत्वपूर्ण योग व व्यायाम के विषय में बताया एवं अभ्यास भी कराया गया।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर स्कूल निदेशक ज्योति मेंहदीरत्ता, अध्यक्षा पम्मी मेंहदीरत्ता, मैनेजिंग हेड ईशान मेंहदीरत्ता व श्वेता मेंहदीरत्ता, प्रधानाचार्य संजीव सिंह राठौर, उपप्रधानाचार्य परशुराम मिश्रा, एकेडिमक हेड सौरभ गांगुली, कॉर्डिनेटर अंजला सोनी, मृणाल सक्सेना, सुषमा वर्मा एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकायें, एन0सी0सी0 कैडेट्स व विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

महानवमी पर भवन मंदिर में कन्या पूजन और शस्त्र पूजन आयोजित

Spread the loveबिल्सी। शारदीय नवरात्र की महानवमी पर बिल्सी के भवन मंदिर में राष्ट्रीय बजरंग …