Breaking News

समाधान दिवस में दो शिकायतों का मौके पर हुआ निराकरण

Spread the love

समाधान दिवस में दो शिकायतों का मौके पर हुआ निराकरण

बिल्सी। कोतवाली परिसर में चौथे शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें नायब तहसीलदार बदन सिंह यादव और कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने जनता की समस्याओं को सुना। इस दौरान यहां कुल आठ शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से मात्र दो का ही मौके पर समाधान हो सका। शिकायती पत्रों में ज्यादातर मामले जमीन के विवाद और पुलिस से जुड़ी समस्याओं से संबंधित थे। अन्य शिकायतों को जनता के समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया। इस मौके पर क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य, अशोक कुमार, भानु प्रताप सिंह, निखिल कुमार, मोहित कुमार नैन, संजीव कुमार, रचना देशवाल एवं क्षेत्र के सभी लेखपाल मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के स्टार्टअप लीगल लॉक जर्नल्स को यूपी सरकार देगी 7.50 लाख की मदद

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर इन्नोवेशन फाउंडेशन-टीएमआईएफ से संबद्ध लीगल …