Breaking News

रास्ते में भरे पानी के छींटे आने पर दंबगों ने पिता-पुत्र को पीटा

Spread the love

रास्ते में भरे पानी के छींटे आने पर दंबगों ने पिता-पुत्र को पीटा

घायलों का मेडीकल परीक्षण कराने के बाद पुलिस जांच में जुटी

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव गुधनी में सोमवार की सुबह सड़क पर भरे पानी से एक युवक बाइक निकाल कर अपने घर को जा रहा था। तभी गांव के ही एक व्यक्ति के ऊपर पानी के कुछ छींटे आ गए। जिसके बाद कहासुनी हो गई। जिसके बाद दंबगों ने पिता-पुत्र की जमकर पिटाई कर दी है। जिससे वह घायल हो गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों घायलों को मेडीकर परीक्षण कराकर घटना की जांच शुरु कर दी है। मिली जानकारी के मुताबित गांव गुधनी सुरेश चंद्र पुत्र उदयवीर ने पुलिस को बताया कि सोमवार की सुबह उसका पुत्र प्रदीप कुमार गांव के एक डाक्टर से यहां दवा लेकर अपनी बाइक से वापस घर को आ रहा था। रास्ते में भरे पानी के छींटे गांव के एक व्यक्ति के ऊपर चले गए। जिसके के बाद दोनों लोगों में इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद दंबगों ने बाइक सवार प्रदीप कुमार के साथ मारपीट करना शुरु कर दी। जिसके बाद प्रदीप के पिता भी वहां आ गए। जिन्होंने मारपीट का विरोध करना चाह, जिसपर दंबगों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। जिससे पिता-पुत्र घायल हो गए। पीड़ित सुरेश चंद्र इसकी शिकायत पुलिस से की। जिसपर पुलिस ने दोनों को मेडीकल परीक्षण कराने के लिए बिल्सी सीएचसी भेजा है, साथ ही घटना की जांच में जुट गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत “पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन” विषय पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन

Spread the love बरेली 29 मई, 2026ः रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार एवं मंडल रेल प्रबंधक, …

error: Content is protected !!