Breaking News

दहेज को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट, पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

दहेज को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट, पुलिस जांच में जुटी

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव जरसैनी में एक विवाहिता ने अपने पति समेत ससुराल वालों पर दहेज के लिए मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराकर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के गांव बमेढ़ निवासी शिव सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि उसने 17 दिसंबर 2022 को अपनी पुत्री मिथलेश का विवाह क्षेत्र के गांव जरसैनी गांव में किया था, शादी में उन्होंने आठ लाख रुपए खर्च किए। इतने पर भी मिथलेश के ससुराल वाले इस दान-दहेज से संतुष्ट नहीं थे वह दहेज में और भी मांग कर रहे थे। जिसको लेकर वह मिथलेश को तरह तरह से प्रताड़ित कर रहे हैं। 29 जून की रात मिथलेश के ससुराल वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए उसके साथ जमकर मारपीट की। जिससे उसके गंभीर चोट आई है। जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते घायल महिला को सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया है और पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राजस्व वसूली बढ़ाए, लक्ष्यों को करें प्राप्त

Spread the loveबदायूं : अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व त्रिभुवन ने कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी …

error: Content is protected !!