बदायूं। निक्षय पोषण योजना से प्रेरित होकर डीएम मनोज कुमार ने बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष मे एक क्षयरोगी को खाद्य सामग्री की पोटली प्रदान की। डीएम ने कहा कि जिले के सभी संभ्रांत व्यक्तियों, सामाजिक संस्थाओं एवं अधिकारियों, कर्मचारियों को ऐसे कार्यों में बढ़-चढकर भाग लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि नियमित रूप से उपचार कराने से क्षयरोग से मुक्ति मिल सकती है। क्षयरोगी को नियमित समय से अपना परीक्षण कराकर परामर्श चिकित्सक द्वारा बताई गई औषधियों का सेवन करना चाहिए। इस अवसर पर अधिकारी व चिकित्सक उपस्थित रहे।
Check Also
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे हादसे में 13 श्रद्धालुओं की मौत, 23 घायल
Spread the loveबदायूं, 8 सितंबर। राजस्थान के गोगामेड़ी बागड़ धाम से बदायूं लौट रहे श्रद्धालुओं …
Budaun Amarprabhat