Breaking News

बीईओ कार्यालय पर ग्रामीणों ने किया स्कूल विलय का विरोध

Spread the love

छोटे-छोटे बच्चों को शिक्षा से दूर करना चाहती है सरकार

बीईओ कार्यालय पर ग्रामीणों ने किया स्कूल विलय का विरोध

बिल्सी। अंबियापुर विकास खंड क्षेत्र के चार प्राथमिक विद्यालयों का विलय किए जाने का सोमवार को शिक्षक और इन गांव ते ग्रामीणों ने यहां विरोध प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा। अंबियापुर ब्लाक के शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार चौधरी ने कहा कि अंबियापुर विकास खंड क्षेत्र के गांव जहानाबाद, फकीराबाद, गरड़पुरा और गौसमनगर के प्राथमिक विद्यालयों का विलय कर नजदीकी विद्यालय में विलय किया जा रहा है। जिसका सभी ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों ने एकत्र होकर खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय अंबियापुर पर पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया। गांव जहानाबाद के निवासी विपिन कुमार ने बताया जहानाबाद के विद्यालय को नजदीकी ग्राम पंचायत निजामपुर के प्राथमिक विद्यालय में विलय किया जा रहा है। इससे गांव के शिक्षा के स्तर में और भी गिरावट आएगी। क्योंकि गांव के छोटे-छोटे बच्चे दूसरे गांव जाकर शिक्षा ग्रहण करना संभव नहीं हो सकेगा। विद्यालय प्रबंधन समिति समेत समस्त ग्रामीण पुरजोर विरोध कर रहे हैं। गांव के वीरेश कुमार ने बताया गांव के स्कूल को खत्म कर सरकार बच्चों को शिक्षा से दूर करने का काम कर रही है। जिसमें लड़कियों के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पडेगा। इसीलिए सभी उक्त विद्यालयों का विलय पर रोक लगानी चाहिए। इस मौके पर राधावल्लभ, रमन सिंह, शैलेष प्रताप सिंह चौहान, सुरेश पाल सिंह, गौतम शर्मा, राधेश्याम, सतेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कथा के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

Spread the loveकादरचौक। विकासखंड कादरचौक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कौआ नगला में मंगलवार, …