Breaking News

भाजपा नेत्री ने आश्रम में बुजुर्गो को कराया सहभोज

Spread the love

भाजपा नेत्री ने आश्रम में बुजुर्गो को कराया सहभोज

बिल्सी। केंद्र की मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर देशभर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा अभियान चलाकर कार्यक्रम किए जा रहे हैं। सोमवार को इसी कड़ी में तहसील क्षेत्र के गांव बांस बरोलिया स्थित वृध्दाश्रम पर भाजपा नेत्री ममता शाक्य ने बुजुर्गों को सहभोज कराकर उनसे आशीर्वाद लिया। उन्होनें प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही गरीब कल्याण योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होनें कहा कि विकसित भारत के अमृतकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूरे होने पर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर संचालक वेदव्यास शर्मा, रामकिशोर शर्मा, वरुण शंखधार, रामेश्वर शाक्य, शिव गौड़, सचिन शर्मा, विकास माहेश्वरी, राहुल माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

महानवमी पर भवन मंदिर में कन्या पूजन और शस्त्र पूजन आयोजित

Spread the loveबिल्सी। शारदीय नवरात्र की महानवमी पर बिल्सी के भवन मंदिर में राष्ट्रीय बजरंग …