Breaking News

ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी कामयाबी,5 साल का मासूम 3 घंटे में बरामद

Spread the love

*ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी कामयाबी,5 साल का मासूम 3 घंटे में बरामद*

सुलतानपुर।पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। सोमवार सुबह बन्धुआकला थाना क्षेत्र से लापता हुआ 5 वर्षीय शिवांश सिंह महज 3 घंटे में दाऊदपुर पुल के पास से सकुशल बरामद कर लिया गया।थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया और बच्चे को खोज निकाला। परिजनों ने पुलिस की तत्परता की भूरी-भूरी प्रशंसा की है।पुलिस टीम में थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह,अलीगंज बाजार चौकी इंचार्ज राकेश कुमार ओझा,कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार गुप्ता,कांस्टेबल राकेश पाल ने मुख्य भूमिका निभाई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुलिस ने गोदाम से चोरी 5 कट्टा चावल सहित 3 अभियुक्तों को दबोचा, हत्यारोपी भी शामिल

Spread the loveदातागंज। जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत …