Breaking News

एसडीएम ने किया बाढग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Spread the love

एसडीएम ने किया बाढग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्देश

सहसवान: एसडीएम ने शुक्रवार को बाढ़ग्रस्त इलाके का निरीक्षण किया। साथ ही अधीनस्थ कर्मचारियों को बाढ़ सुरक्षात्मक संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
एसडीएम प्रेमपाल सिंह शुक्रवार को गांव वीर सहाय नगला, खागी नगला, भमरौलिया पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रामीणों से बाढ़ के दौरान आने वाली समस्याओं के बाबत जानकारी ली। ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि बाढ़ के दौरान सर्वाधिक समस्या पशुओं के चारे की होती है। एसडीएम ने ग्रामीणों को बताया कि बाढ़ के दौरान उनको सुरक्षित स्थानों पर रहने के लिए आश्रय स्थल बनाए जा रहे हैं। एसडीएम ने बाढ़ खंड के कर्मचारियों से भी तैयारियों को लेकर जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान बाढ़ खंड के अधिशासी अभियन्ता और तहसील स्तरीय कर्मचारी मौजूद रहे।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिसौली : भारत स्काउट और गाइड के तीन दिवसीय शिविर में प्रशिक्षण का दूसरा दिन संपन्न

Spread the love संवाददाता: गोविन्द देवल बिसौली। भारत स्काउट और गाइड संस्था के तत्त्वावधान में …

error: Content is protected !!