Breaking News

समाजवादी पार्टी की पीडीए विधानसभा स्तर की बैठक का आयोजन

Spread the love

बिसौली। समाजवादी पार्टी की पीडीए विधानसभा स्तर की बैठक का आयोजन गांव भरतपुर में किया गया। जिसमें 2027 में सपा सरकार बनाने की नीतियों पर चर्चा की गई।
शनिवार को आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधान सभा अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार अत्याचार की पराकाष्ठा पार कर चुकी है, बेगुनाह लोग सताई जा रहे हैं। लूट, बलात्कार की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने कहा युवा सड़कों पर बेरोजगार घूम रहे हैं। महिला सभा की प्रदेश सचिव संगीता पाल ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब किसान से शिक्षा को दूर करना चाहती है। उनसे रोजगार के अवसर खत्म करना चाहती है। विद्यालय को मर्जर करके पीडीए परिवार के बच्चों से शिक्षा दूर करना चाहती है। पूर्व ब्लाक प्रमुख खजाना देवी, सुरेंद्र सागर, काजी शाहनवाज खान, रूपा यादव, एड. सूरजपाल, राजीव यादव, मुनेंद्र कुमार, महेश यादव, प्रधान ठाकुर योगेंद्र सिंह, सत्यपाल सिंह यादव, सुबोध कुमार भदोरिया, गौरव प्रधान रामबाबू दिवाकर, नेत्रपाल पाल, आसाराम सागर, अमित मौर्य, ठाकुर नरेंद्र पाल सिंह, विनोद कुमार यादव, ओमपाल लोधी, सूरजपाल आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शुक्र, शनि और नेपच्यून की युति से दो रातों में बनेगा खास दृश्य

Spread the love7 और 8 मार्च को आकाश में दिखेगा दुर्लभ खगोलीय नजारा संवाददाता : …

error: Content is protected !!