Breaking News

कांवड़ यात्रा को लेकर अपने अधीनस्थों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक

Spread the love

बिसौली। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अबरार अहमद ने शनिवार को कांवड़ यात्रा को लेकर अपने अधीनस्थों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने सख्त लहज़े में कहा कि नगर की सफाई व्यवस्था को लेकर किसी भी प्रकार कि लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। नगर को साफ सुथरा और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए सभी सफाई कर्मियों को पूर्ण निष्ठा, जिम्मेदारी और तत्परता से कार्य करना होगा। श्री अबरार अहमद ने निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान पूरे कावड़ मार्ग को लाइटों से सजाया जाए। वहीं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए विद्युत पोलों के ऊपर पांच फीट प्लास्टिक लगाकर पोलो को ढकने का कार्य तत्काल किया जाए। ताकि श्रद्धालुओं के साथ विद्युत पोल के करंट से कोई दुर्घटना ना हो सके। चेयरमैन श्री अहमद ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर नियमित बेहतर साफ – सफाई के निर्देश दिए। इस दौरान मशकूर खान, महेश चंद शर्मा, राजीव कुमार, जितेन्द्र कुमार, राजेश बाबू, अजय बाबू, विक्रम, शुभम आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ट्रैक्टर उतारते समय हादसा, युवक की दबकर मौत

Spread the loveसहसवान में ट्रक से नया ट्रैक्टर उतारते वक्त पलटा, अस्पताल में डॉक्टरों ने …

error: Content is protected !!