Breaking News

रामपाल हत्याकांड के दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने दबोचा

Spread the love

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव शहजादनगर में तीन जुलाई को रामपाल शर्मा की कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी। जिसमें शनिवार को पुलिस ने हत्या कांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी रेवाराम को जेल भेज दिया था। रविवार को पुलिस ने दूसरे आरोपी को दबोच लिया। जिसे गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया तीन जुलाई की रात क्षेत्र के शहजादनगर में घर के बाहर सो रहे रामपाल पुत्र गंगादीन के सिर में धारदार हथियार से हमला कर कुछ लोगों ने हत्या कर दी गई थी, उक्त मामले में परिवार के लोगों गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें शनिवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी रेवाराम को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। आज मुखबिर की सूचना पर दूसरे आरोपी प्रेम सिंह पुत्र रेवाराम बिजनौर-बदायूँ हाइवे पर स्थित पुसगवां चौराहे पर बने यात्री शेड से गिरफ्तार किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारी बारिश में हाईवे पर गिरा पाकड़ का पेड़, यातायात बाधित, बिजली आपूर्ति प्रभावित

Spread the loveम्याऊं (बदायूं)। रविवार को हुई तेज बारिश के दौरान अलापुर थाना क्षेत्र की …

error: Content is protected !!