Breaking News

हाइवे पर कार और ट्रैक्टर की हुई भिड़त, तीन लोग हुए घायल

Spread the love

हाइवे पर कार और ट्रैक्टर की हुई भिड़त, तीन लोग हुए घायल

कछला-शाहबाद हाइवे पर बैरमई बुजुर्ग के पास हुआ हादसा

बिल्सी। कछला-शाहबाद हाइवे पर स्थित गांव बैरमई बुजुर्ग के पास शनिवार की रात कार और ट्रैक्टर की आमने-सामने से भिड़त हो गई। जिसमें कार में सवार दो महिलाएं समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों उपचार के लिए बिल्सी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। नगर के मोहल्ला संख्या छह गोशाला रोड निवासी गौरव सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी भाभी वीना सक्सेना पत्नी मनोज सक्सेना, माता जी विमला देवी पत्नी प्रेमकुमार शनिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे अपने पुत्र को मुरादाबाद अस्पताल से देखकर कार से अपने चालक प्रयांशु भारद्वाज के साथ बिल्सी वापस आ रही थी। तभी हाइवे पर स्थित गांव बैरमई बुजुर्ग के निकट एक मढ़ी के पास विपरीत दिशा से तीव्र गति व लापरवाही से एक युवक ट्रैक्टर चलाते हुए आ रहा था। जिसकी कार से जोरदार भिड़त हो गई। जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही कार में बैठीं दोनों महिलाएं गंभीर रुप से घायल हो गई। जिन्हे उपचार के लिए बिल्सी सीएचसी पर भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हे जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। हादसे में कार चालक के मामूली चोट आई थी। घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!