Breaking News

परौली में रंजिशन दो पक्ष भिड़े, चार लोग हुए घायल

Spread the love

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव परौली में चाट पकौड़ी को लेकर शनिवार की शाम विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दोनों ओर के चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराकर जांच शुरु कर दी है। गांव निवासी नन्नू पुत्र सिपाही लाल ने आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि उनके गांव के ही कुछ लोग उनकी चाट की ठेली पर पुरानी रंजिश को लेकर आ गए और गाली गलौज करने लगे। गाली गलौज का जब उसने विरोध किया तभी उक्त लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में नन्नू, दीपक और विशाल घायल हो गए। दूसरे पक्ष के सफीक का आरोप है कि वह अपने गांव में ही चाट लेने गए चाट खराब देने पर कहासुनी हो गई। जिसके बाद मारपीट हुई। दोनों पक्षों की ओर से कोतवाली में शिकायत की गई। पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल परीक्षण कराकर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उघैती पुलिस ने पिकअप लदी 2 चोरी की भैंसों और ₹5200 नकदी सहित 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के …