बदायूं। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ के सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिव कुमारी द्वारा दिनांक 01.06.2024 को अपरान्ह समय 03:00 बजे जनपद के नवजीवन वृद्धा आश्रम, कछला जनपद बदायूं का निरीक्षण / विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया है, उक्त शिविर में नवजीवन वृद्धा आश्रम, कछला जनपद बदायूं में सम्वासित वृद्धजनों को उनके विधिक सहायता के बारे में संचालनकर्ता से पूछताछ की गयी तथा उनको विधिक सहायता हेतु जागरूक भी किया गया साथ ही नवजीवन वृद्धा आश्रम, कछला जनपद बदायूं के संचालनकर्ता को साफ-सफाई एवं पेयजल की व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया गया, नवजीवन वृद्धा आश्रम में निरीक्षण के दौरान श्री प्रदीप कुमार, प्रबन्धक, श्री मुरारीलाल, लेखाकार, श्रीमती नमिता माथुर, देखभालकर्ता, श्री जगदीश, देखभालकर्ता, श्री दिनेश कुमार, रसोईया, श्रीमती पूनम रसोईया, श्री वीरपाल, चौकीदार, श्री सोनू, सफाईकर्मी आदि उपस्थित रहे।
Check Also
बहजोई में उर्वरक वितरण केंद्रों का औचक निरीक्षण, किसानों से लिया फीडबैक
Spread the loveबहजोई (सम्भल)। जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट …
Budaun Amarprabhat