Breaking News

बाईपास पर लड़ रहे सांडों ने महिला को किया घायल

Spread the love

बाईपास पर लड़ रहे सांडों ने महिला को किया घायल

बिल्सी। बिसौली-कासगंज बाईपास मार्ग पर स्थित दीननगर शेखपुर चौराहा के पास दो सांडों ने आपस में लड़ाई लड़ते हुए सड़क किनारे खड़े कई लोगों को रौंद दिया। जिसमें एक महिला घायल हो गई। बाद में मौके पर एकत्रित हुए लोगों ने दोनों सांडों को वहां से भगाया। साथ ही घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के सिद्धपुर चित्रसेन निवासी निर्दोष देवी बिल्सी में अपनी रिश्तेदारी में आई थी, तभी घर वापस जाते समय वह बाईपास मार्ग पर दीननगर शेखपुर चौराहा के पास खड़ी थी। इसी दौरान दो सांड आपस में लड़ते हुए वहां आ गए और सड़क किनारे खड़े कई लोगों को उन्होंने रौंद दिया। जिसमें निर्दोष देवी घायल हो गई। लोगों ने घायल महिला को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। लोगों ने बताया कि बाईपास मार्ग पर हर समय भारी संख्या आवारा सांडों का झुंड हर समय विचरण करता रहता है। जो आए दिन राहगीरों पर हमला कर घायल कर देते है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अमर प्रभात के ब्यूरो चीफ संजय चतुर्वेदी के बड़े भाई सुशील चतुर्वेदी का निधन

Spread the loveबदायूं। हिंदी दैनिक अमर प्रभात के ब्यूरो चीफ संजय चतुर्वेदी के बड़े भाई …

error: Content is protected !!