Breaking News

बिल्सी ने बदायूं को हराकर किया शील्ड पर कब्जा

Spread the love

बिल्सी ने बदायूं को हराकर किया शील्ड पर कब्जा

विवेक शर्मा को मिला मैन ऑफ द मैच और सीरीज

बिल्सी। नगर के अगोल रोड स्थित मैदान हुए आबेंडकर कि्रकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार की रात बिल्सी और बदायूं की टीम के बीच खेला गया। जिसमें बिल्सी की टीम ने बदायूं को तीन विकेट से हराकर शील्ड पर अपना कब्जा कर लिया। बाद में समाजसेवी दीपक चौहान द्वारा विजेता और उप विजेता टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया। बदायूं की टीम के कप्तान अनीस ने टॉस जीतकर पहले खेलने का का निर्णय लिया। उनकी टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 36 रनों का स्कोर खड़ा किया। जिसमें अगम कुमार ने 11, राहुल कुमार ने चार, अनीस ने 10 और रवि रावत ने आठ रन बनाए। वहीं बिल्सी की ओर से गेंदबाजी करते विवेक शर्मा ने चार और दीपक ने दो विकेट लिए। इसके बाद 37 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी बिल्सी की टीम ने सात विकेट खोकर अपने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। जिसमें सुमित कुमार ने 17, दीपक कुमार ने आठ, विवेक शर्मा ने पांच और अमित चार रन बनाए। वहीं बदायूं की ओर से गेदबाजी करते हुए रवि रावत ने तीन और अगम ने चार विकेत लिए। बिल्सी की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन पर विवेक शर्मा को मैन ऑफ द मैच और सीरीज से नवाजा गया। इस मौके पर राहुल वाष्र्णेय, योगेश सागर, मंयक जैन, इकरार अहमद, मोहित फौजी, विक्रम गौतम, रोहित शर्मा, केतन माहेश्वरी, वसीम मलिक, चंद्रशेखर आदि का विशेष सहयोग रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

यूजीसी के विरोध में दिल्ली धरने में शामिल होने को उसहैत से कार्यकर्ता रवाना होंगे

Spread the loveसंवाददाता: उसहैत (बदायूं)। यूजीसी के विरोध में दिल्ली में आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल …

error: Content is protected !!