Breaking News

टीएमयू नर्सिंग के 51 स्टुडेंट्स ने पाई जॉब

Spread the love

यूपी के संग-संग उत्तराखंड, बिहार के इन छात्र-छात्राओं की हुई प्रतिष्ठित अस्पताल समूह मैक्स हैल्थकेयर में नियुक्ति

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के तीर्थंकर महावीर कॉलेज ऑफ नर्सिंग, मुरादाबाद और तीर्थंकर पार्श्वनाथ कॉलेज ऑॅफ नर्सिंग, अमरोहा के नर्सिंग कॉलेजों के स्टुडेंट्स के लिए यह ख़बर खुशियों की सौगात है। इन कॉलेजों के 51 छात्र-छात्राओं ने प्रतिष्ठित अस्पताल समूह मैक्स हैल्थकेयर में जॉब पाई है। बीएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक नर्सिंग के नियुक्त ये स्टुडेंट्स उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड और बिहार के रहने वाले हैं। मैक्स हेल्थकेयर की टीम ने छात्रों के ज्ञान, व्यवहार, पेशेवर दृष्टिकोण और दक्षताओं को लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के जरिए परखा। नर्सिंग की डीन प्रो. एसपी सुभाषिनी ने चयनित इन सभी स्टुडेंट्स को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 85 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। मैक्स हेल्थकेयर की ओर से चयन टीम में श्री दीन दयाल, श्री सुजीत, श्री दीपक कपूर, सुश्री पद्मा जयप्रकाश और सुश्री ज्योति सिंह, जबकि टीएमयू कॉर्पाेरेट रिसोर्स सेंटर-सीआरसी की ओर से ज्वाइंट डायरेक्टर श्री सिद्धार्थ सिंह, श्री दानिश रहमानी, श्री सुधांशु सिंह, महविश आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

गणित ओलंपियाड में कादरचौक के मेधावियों का जलवा टॉप-10 में जगह बनाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान

Spread the loveकादरचौक। ब्लॉक कादरचौक स्थित बीआरसी असरासी पर आयोजित गणित ओलंपियाड परीक्षा में परिषदीय …