Breaking News

एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान’ के अंतर्गत आर्ट इंटीग्रेशन समारोह का शुभारंभ

Spread the love

लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल, बदायूँ में
‘एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान’ के अंतर्गत आर्ट इंटीग्रेशन समारोह का शुभारंभ

आज दिनांक 08 जुलाई 2025 को लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल, बदायूँ में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान’ के अंतर्गत आर्ट इंटीग्रेशन समारोह का शुभारंभ बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत की विविध सांस्कृतिक, भाषाई और पारंपरिक विरासत को समझना, अपनाना और उसका आदान-प्रदान करना था।

समारोह का आयोजन विद्यालय की प्रार्थना सभा में किया गया। इसकी अध्यक्षता विद्यालय के संस्थापक श्री वेदव्रत त्रिवेदी जी ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सह-संस्थापक श्री तेजस्व त्रिवेदी तथा निदेशिका श्रीमती छवी शर्मा , रीता शर्मा रहीं। शैक्षिक निदेशक श्री देवव्रत त्रिवेदी एवं प्रधानाचार्य श्री दीपक त्यागी ने भी अपनी उपस्थिति से छात्रों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर केरल राज्य की सांस्कृतिक झलक प्रस्तुत करते हुए छात्रों ने नृत्य, गीत, नाटक एवं वेशभूषा का सुंदर प्रदर्शन किया। छात्रों ने मलयालम भाषा में संवाद बोलकर भारत की भाषाई विविधता का शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में ‘विविधता में एकता’ की भावना को पूर्णतः जीवंत कर दिया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में बतौर एक्सपर्ट संयुक्त आयुक्त, उद्योग ने दिए इन्नोवेटिव आइडियाज़ संग स्टार्टअप प्रपोजल्स के गुर

Spread the loveमुरादाबाद। एमएसएमई हैकथॉन आइडिया 6.0 के तहत संयुक्त आयुक्त, उद्योग, आगरा अनुज कुमार …

error: Content is protected !!