Breaking News

विद्युत विभाग की घोर लापरवाही, एसडीओ को सौपा शिकायती पत्र

Spread the love

सहसवान, बदायूं विद्युत विभाग की घोर लापरवाही के चलते मोहल्ला सैफुल्लागंज की अंडर ग्राउंड लाइन करीब बीस पच्चीस दिन से खराब पड़ी जिस कारण बिजली गुल है, जिससे मोहल्लेवासियों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भीषण उमस भरी गर्मी में बिजली न होने से लोगों का बुरा हाल है, और उनका गुस्सा अब फूट पड़ा ।
जानकारी के अनुसार, बिजली से त्रस्त होकर आज सोमवार को स्थानीय लोगों ने बिजली घर पहुंच कर विद्युत विभाग के एसडीओ (Sub-Divisional Officer) को शिकायत पत्र सौपा प्रदर्शनकारी अपनी समस्याओं को लेकर एसडीओ से जवाब-तलब कर रहे थे और तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग कर रहे थे।
मोहल्लेवासियों का कहना है कि विद्युत विभाग की उदासीनता के कारण उन्हें भयंकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह गर्मी जानलेवा साबित हो सकती है, और दिन-रात बिजली न होने से दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आश्रम के दिव्यांग बच्चों के लिए एक वाशिंग मशीन भेंट की।

Spread the loveबिसौली। जायन्ट्स ग्रुप बिसौली सिटी द्वारा मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्र …

error: Content is protected !!