Breaking News

धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी

Spread the love

सहसवान: उप्र ग्राम रोजगार सेवक पंचायत मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले अपनी मांगों को लेकर ब्लाक में चल रही हड़ताल और धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान धरने पर बैठे रोजगार सेवक उदयवीर सिंह की हालत बिगड़ गई। उनका निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया। रोजगार सेवकों ने
मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।
जिला संगठन मंत्री श्योराज सिंह यादव ने कहा कि यदि किसी रोजगार सेवकों के साथ कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी खंड विकास अधिकारी और एपीओ की होगी। अनुराधा शर्मा ने कहा कि यदि जल्द ही रोजगार सेवकों की मांगों का संज्ञान लेकर समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ब्लाक उपाध्यक्ष अंसीब सक्सेना ने कहा कि बीडीओ और एपीओ ने इस आंदोलन का कोई संज्ञान नहीं लिया है। इस मौके पर राम विलास यादव, अविनाश कुमार, छविराम, जितेंद्र कुमार, चोब सिंह, जितेन्द्र कुमार, संदीप, अजय यादव, सोमवीर सिंह, उदयवीर सिंह, संध्या शर्मा, दिनेश पाल सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
संवाददाता डाo राशिद खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

21 सितंबर तक होगी ईवीएम-वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच

Spread the loveबदायूं। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत ईवीएम एवं वीवीपैट की …