Breaking News

खंड विकास अधिकारी ने आई सी आर पी महिलाओं की टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Spread the love

खंड विकास अधिकारी ने आई सी आर पी महिलाओं की टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
आसफपुर – बीते दिन विकास खंड आसफपुर कार्यालय पर यहां के खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला ने आई सी आर पी महिला समूह की टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।
यह आई सी आर पी समूह महिलाओं की बदायूं जिले के विकास खंड कादर चौक , दहगवां व अंबियापुर क्षेत्र में एन आर एल एम योजना से संबंधित उज्वला योजना , ग्राम संगठन योजना के महत्वपूर्ण जानकारी देंगी ।
इस टीम में सात सात महिलाओं की करीब 5 टीमें 45 दिन तक कादर चौक , अंबिया पुर व दहगवां अलग अलग विकास खंडों के गांव में पहुंचकर एन आर एल एम योजना से संबंधित कार्यों की जानकारी देंगी।
इस टीम में कुल 35 महिलाएं कार्य करेंगी ।
इस अवसर पर नवागत खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला , ब्लॉक प्रमुख ओमकृष्ण , सी एम फॉलो रजनीश कुमार , ए डी ओ पंचायत लोकमन सिंह , बी एम एम अरुण कुमार , वीरेश कुमार , सचिव धर्मवीर सिंह , केशव कुमार भारती , अवधेश कुमार , विकास कुमार शर्मा , वेद प्रकाश शर्मा , तारिक सहित महिला आई सी आर पी अनीता , मोबीन , सर्वेश , गौरा , आरती , सुनीता , सीमा , शारदा , गीता , गुंजन , सुषमा , इंदु आदि मौजूद रहीं ।
यह जानकारी स्थानीय खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह 🙏🙏


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने मृतक आश्रित कोटे में सफाई कर्मचारी को सौंपा नियुक्ति पत्र, खिले चेहरे

Spread the loveबदायूं। नगर पालिका परिषद बदायूं की अध्यक्ष फात्मा रज़ा ने मानवीय संवेदनाओं को …