Breaking News

जलभराव: अंबियापुर के ग्रामीणों ने सड़क पर किया प्रदर्शन

Spread the love

जलभराव: अंबियापुर के ग्रामीणों ने सड़क पर किया प्रदर्शन

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव अंबियापुर सड़क पर लंबे समय हो रहे जलभराव की समस्या से गांव के लोग जूझ रहे है। यहां हर समय जलभराव रहने से लोगों का इधर से गुजरना काफी कम कर दिया है। बावजूद इसके ब्लाक के अधिकारी और ग्राम प्रधान इसको गंभीरता से नहीं ले रहा है। जिसको लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने सड़क पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम से शीघ्र ही जलभराव की समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की। गांव के अतुल शर्मा ने बताया कि मुख्य सड़क से गांव को अंदर जाने वाली सड़क पर हर समय दूषित जलभराव की समस्या बनी रहती है। जिससे लोगों का इधर से निकलना काफी मुश्किल हो गया है। हर समय इसमें गिरने का डर बना रहता है। मुकेश कुमार ने बताया कि सड़क पर हर समय जलभराव के रहने से कभी-कभी महिलाएं और पढ़ने वाले बच्चे फिसल कर पानी में गिर जाते है। जिससे चोट भी लग जाती है। दूषित जलभराव के गांव संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना हुआ है। उन्होेने उक्त समस्या को लेकर ब्लाक के अधिकारियों एवं ग्राम प्रधान को कई बार अवगत कराया है। मगर किसी ने इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। प्रदर्शन करने वालों में अतुल शर्मा, भगवान स्वरूप, नरेंद्र कुमार, मुकेश शर्मा, राजेश कुमार, पवन कुमार, बबलू, सचिन, संतोष, भोजराज कश्यप, अमर सिंह, सतीश, प्रेम सिंह, अमरचंद, जसवीर, राजेंद्र, सुभाष, चंद्रपाल, पप्पू, शाहरुख खान आदि प्रमुख है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मारपीट के दो मामलों में छह लोग गिरफ्तार, शांतिभंग में चालान कर कोर्ट भेजा

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बिल्सी (बदायूं)। नगर के पालिका बाजार में युवक के साथ …

error: Content is protected !!