Breaking News

बाइक मिस्त्री को पीटकर किया घायल, पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

बाइक मिस्त्री को पीटकर किया घायल, पुलिस जांच में जुटी

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के पिंडौल गांव में एक व्यक्ति की एक दबंग युवक ने बाइक की चाबी न देने पर जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक गांव निवासी आमीन सैफी पुत्र सील मोहम्मद गांव बाइक की मरम्मत करने का काम करता है। बुधवार को उनके गांव का ही एक युवक उनकी बाइक की चाबी मांग रहा था। चाबी देने से मना किया तो इसी बात को लेकर दबंग ने गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दी। जिससे वह घायल हो गया। जिसके बाद पीड़ित आमीन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

Spread the loveबदायूं, 5 सितंबर। भाजपा ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री राजेश्वर सिंह पटेल …