Breaking News

सहसवान: बारिश में छत ढहने से महिला की मौत, दो घायल

Spread the love

सहसवान: बारिश में छत ढहने से महिला की मौत, दो घायल
सहसवान, बदायूं बीती रात लगातार हुई बारिश के कारण मोहल्ला पठान टोला में अरशद के मकान की छत ढह जाने से अरशद का पुत्र आरिश पुत्री मोना और भतीजी सबीना मलबे के नीचे दब गए जिससे चलते सबीना की दुखद मौत हो गई, घटना की सूचना मिलते ही उप-जिलाधिकारी (एसडीएम) प्रेमपाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
जानकारी के अनुसार, यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना सहसवान क्षेत्र में बीती रात भारी बारिश के दौरान हुई। छत गिरने से मलबे में दबकर एक महिला ने दम तोड़ दिया। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और आवश्यक सहायता का आश्वासन दिया है।
संवाददाता डा0 राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर दबतोरी चौकी परिसर में किया गया वृक्षारोपण

Spread the loveदबतोरी -विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दबतोरी चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार के …

error: Content is protected !!