Breaking News

अपना सच्चा धर्म निभाएं – वृक्ष बचाकर कर्तव्य निभाएं:-ट्रीमैन प्रशान्त जैन

Spread the love

अपना सच्चा धर्म निभाएं – वृक्ष बचाकर कर्तव्य निभाएं:-ट्रीमैन प्रशान्त जैन

बिल्सी:-बिल्सी बिसौली रोड स्थित पदमांचल जैन मंदिर पर अरिहंत वृक्षारोपण समिति के तत्वावधान में वरिष्ठ साहित्यकार कवि सोमेंद्र माहेश्वरी सोम उर्फ दद्दा की अध्यक्षता में पद्मांचल जैन मंदिर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ एवं वन सप्ताह के अंतर्गत पेड़ लगाओ हरियाली पाओ अभियान के अंतर्गत मन्दिर परिसर में फलदार व छायादार पौधों का रोपण किया गया ।
इस अवसर पर समिति के संस्थापक व ट्री मैन प्रशान्त जैन ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि पेड़ लकड़ी, फल, मेवे और औषधीय पौधों जैसे बहुमूल्य संसाधन प्रदान करते हैं, स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं को समर्थन देते हैं और सतत विकास में योगदान देते हैं। पेड़ प्राकृतिक वायु शोधक हैं, वे हानिकारक प्रदूषकों को अवशोषित करते हैं और ऑक्सीजन छोड़ते हैं, जिससे वायु की गुणवत्ता में सुधार होता है और श्वसन रोगों का खतरा कम होता है।उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपना सच्चा धर्म निभाना चाहिए एवं पेड़ बचाकर कर्तव्य निभाना चाहिए ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही सोमेंद्र माहेश्वरी सोम ने कहा कि
पेड़ हमारे पर्यावरण और मानव कल्याण के लिए अमूल्य हैं। ये हमें पीने के लिए स्वच्छ जल, साँस लेने के लिए हवा, मनुष्यों, जानवरों और पौधों को छाया और भोजन प्रदान करते हैं। ये जीव-जंतुओं और वनस्पतियों की असंख्य प्रजातियों के लिए आवास, खाना पकाने और गर्मी के लिए जलाऊ लकड़ी, इमारतों के लिए सामग्री और आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और मनोरंजक महत्व के स्थान प्रदान करते हैं। पेड़ वैश्विक पर्यावरण और वहाँ रहने वाली प्रजातियों के स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं, और इन्हें हमारी बिना शर्त देखभाल और सुरक्षा की आवश्यकता है।इस मौके पर
विष्णु असावा,विवेक यादव अज्ञानी,राजवीर सिंग तरंग,अहमद अमजदी, सुवीन माहेश्वरी, ओजस्वी जौहरी, शेलेन्द्र मिश्रा देव,अचिन मासूम अम्बर, आशीष वशिष्ट,नरेंद्र गरल, हरगोविंद पाठक,जोगेंद्र सिंह जुगनू,ललतेश ,अमित वर्मा,देव ठाकुर,डॉ नीरज अग्निहोत्री, सोनू माहेश्वरी, संदीप मिश्रा,लक्ष्य माहेश्वरी, वंश गिरी आदि लोग मौजूद रहे


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं के वरिष्ठ नेता फखरे अहमद शोबी ने तेलंगाना के मंत्री मोहम्मद अजहरुद्दीन से की मुलाकात

Spread the loveबदायूं। बदायूं के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता फखरे अहमद शोबी ने हैदराबाद पहुँचकर तेलंगाना …

error: Content is protected !!