Breaking News

भाजपा सरकार द्वारा 5000 प्राथमिक विद्यालय को बंद/मर्ज करने पर विरोध जताया और राज्यपाल संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा

Spread the love

*आज प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा उत्तर प्रदेश विनीत कुशवाहा जी के निर्देश अनुसार और जिलाध्यक्ष समाजवादी छात्रसभा बदायूँ जाहिद गाज़ी एडवोकेट जी के नेतृत्व में आज समाजवादी छात्रसभा जनपद बदायूँ के साथियों ने भाजपा सरकार द्वारा 5000 प्राथमिक विद्यालय को बंद/मर्ज करने पर विरोध जताया और राज्यपाल संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।*

*जिलाध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा जाहिद गाज़ी एडवोकेट ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो 5000 प्राथमिक विद्यालयों को बंद किया जा रहा है सीधा-सीधा गरीब, किसानों के बच्चों को शिक्षा से दूर किया जा रहा है और भाजपा का शुरू से ही यही एजेंडा रहा है कि कैसे प्रदेश के मध्य और गरीब बच्चों को शिक्षा से दूर किया जा सके, ताकि वह भाजपाइयों से सवाल ना पूछ सकें, अपने हक की लड़ाई ना लड़ सकें, भारतीय जनता पार्टी 5000 प्राथमिक विद्यालयों को बंद कर कर बहुत सारे बूथों को भी बंद करना चाहती है, जिससे कि जो भाजपा के खिलाफ वोट डलता है उस वोट को रोका जा सके, भारतीय जनता पार्टी शुरू से ही शिक्षा विरोधी है, हमेशा गरीब आम जनता के बच्चों को शिक्षा से वंचित करना चाहती है वैसे भी भाजपा शासन में शिक्षा व्यवस्था वेंटिलेटर पर है आज कोई भी गरीब बच्चा भाजपा शासन में अच्छी शिक्षा ग्रहण नहीं कर पा रहा है कारण है भाजपाइयों के अत्याचारी वाले नियम, विद्यालयों को प्राइवेट करना, छात्रों के पास ना किताबें पहुंचना, ना ड्रेस पहुंचाना और ना अच्छी शिक्षा व्यवस्था पहुंचाना।*

*जिलाध्यक्ष जाहिद गाज़ी एडवोकेट जी ने कहा भारतीय जनता पार्टी एक तरफ 5000 प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने का फैसला करती है, वहीं दूसरी तरफ हजारों की संख्या में शराब के ठेके खोलने को कहती है, आज प्रदेश में स्थिति यह है कि शिक्षा के लिए गरीब बच्चों को लड़ना पड़ता है और भाजपा शासन में शराब पीना हो तो किसी भी चौराहे पर चले जाओ भाजपाइयों के ठेके खुले मिलेंगे।*

*भाजपा 5000 प्राथमिक विद्यालय बंद कर कर उन तमाम छात्रों को शिक्षक बनने से भी रोक रही है जो छात्र b.ed, बीटीसी किए हुए हैं। भाजपा शुरू से ही छात्रों के खिलाफ है, भाजपा नहीं चाहती कि प्रदेश के युवाओं के पास रोजगार हो, प्रदेश का युवा शिक्षक बने, गरीब, किसानों के बच्चों को पढ़ाएं और बच्चों को काबिल बनाएं, भाजपा शुरू से ही शिक्षा विरोधी रही है, युवा विरोधी रही है, रोजगार विरोधी रही है, ऐसी सरकार को 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता सबक सिखाएगी, प्रदेश से बाहर का रास्ता दिखाएगी।*

*जिलाध्यक्ष ने महामहिम राज्यपाल महोदया जी से यह निवेदन किया जो 5000 प्राथमिक विद्यालय भाजपा द्वारा बंद किए जा रहे हैं, उस प्रस्ताव को तत्काल भाजपा वापस ले अन्यथा की स्थिति में समाजवादी छात्र सभा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी*

*इस अवसर पर मौजूद रहे*.जिला उपाध्यक्ष,चौधरी फैजान राईन ,डॉ साकिव शेख,सालिम क़ादरी, रवि सागर, गौरव पटेल, अज़ीम गाज़ी, शिवम् पटेल, मोहम्मद सैफ, अर्जुन कश्यप, सचिन सिंह, अंकिव अंसारी, मुकेश यादव, अर्जुन सिंह, मोहम्मद फरीद,आदिल, सलमान खा
* समाजवादी छात्रसभा के पदाधिकारी मौजूद रहे*


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मारपीट के दो मामलों में छह लोग गिरफ्तार, शांतिभंग में चालान कर कोर्ट भेजा

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बिल्सी (बदायूं)। नगर के पालिका बाजार में युवक के साथ …

error: Content is protected !!