Breaking News

बिना गुरु के इस संसार में जीवन शुरू नहीं होता: संजय शर्मा

Spread the love

बिना गुरु के इस संसार में जीवन शुरू नहीं होता: संजय शर्मा

बिल्सी में कई स्थानों पर हुए धार्मिक कार्यक्रम

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या चार स्थित श्री संकट मोचन दरबार में बृहस्पतिवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया। यहां सबसे पहले दरबार को आकर्षक ढंग से भक्तों ने सजाया। उसके बाद मंहत संजय शर्मा आदि ने पूजा-अर्चना की। उसके बाद यहां पहुंचे लोगों ने मंहत से आशीर्वाद लेकर अपना गुरु बनाया। मंहत ने कहा कि सद्ज्ञान ही गुरु है। जो मार्ग दिखाएं वही सच्चा गुरु है। माता हमारी प्रथम गुरु है तो पिता हमारा दूसरा गुरु है। हमारे बुजुर्ग जो हमें अच्छाई का रास्ता दिखाते हैं और बुराइयों से बचाते हैं वह भी गुरु की श्रेणी में आते हैं किंतु जो अविद्या को मिटा करके विद्या का प्रकाश करें वह विद्वान सच्चा सर्वोपरि गुरु है। बिना गुरु के इस संसार में जीवन शुरू नहीं होता। हम सबको अपने गुरुओं का सदा आदर करना चाहिए। इस मौके पर पूर्व चैयरमेन ओमप्रकाश सागर समेत कई लोग मौजूद रहे। इधर, बांस बरोलिया स्थित ऋषि आश्रम में गुरु पर्व धूमधाम से मनाया गया। स्वर्गीय उमाशंकर शास्त्री जी के सभी शिष्यों ने उनके उनके चित्र पर माल्यार्पण कर तिलक कर पूजा-अर्चना की। बाद में यहां एक भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर आश्रम के संचालक वेदव्यास शर्मा आदि मौजूद रहे। इधर, नगर के मोहल्ला संख्या पांच स्थित सिध्द पीठ बालाजी धाम एवं गोशाला रोड स्थित श्री संकट मोचन दरबार में भी गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। यहां लोगों ने अपने-अपने गुरुओं से आशीर्वाद लिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

​कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर डीएम और एसएसपी ने कछला गंगा घाट पर परखा सुरक्षा चक्र

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल ​बदायूँ। आगामी श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित …

error: Content is protected !!