Breaking News

नशे में धुत्त बाइक सवार सड़क किनारे देव स्थान से टकराए , एक की मौत , एक युवक की हालत गंभीर

Spread the love

नशे में धुत्त बाइक सवार सड़क किनारे देव स्थान से टकराए , एक की मौत , एक युवक की हालत गंभीर
आसफपुर – बीते दिन गुरु पूर्णिमा की शाम के वक्त आसफपुर से बिलारी मार्ग पर स्थित गांव राज टिकौली में देवस्थान के चबूतरे से दो बाइक सवार संतुलन खो बैठे जिससे मोटर साइकिल चालक विनोद का बुरी तरह सिर फट गया व बाइक पर बैठे वीरेश को गंभीर चोटें आईं।
राहगीरों की सूचना पर पहुंचे आसफपुर पुलिस चौकी प्रभारी अली मियां जैदी , उपनिरीक्षक चंद्र शेखर सिंह , हेड कांस्टेबल प्यारे खां ने घायल दोनों बाइक सवारों को स्थानीय सी एच सी पर भर्ती कराया जहां प्राथमिक जांच के उपरांत डॉक्टरों की टीम ने घायल विनोद को मृत घोषित कर दिया ।
जबकि दूसरे बाइक सवार वीरेश की हालत नाजुक बनी हुई है ।
इस घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में रुदन मच गया ।
मृतक 27 वर्षीय विनोद पुत्र पृथ्वीराज व घायल वीरेश ( 26 ) पुत्र महेश दोनों युवक थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव मोहकमपुर व ठिरिया निवासी बताए जा रहे हैं ।
फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है ।
यह घटना गुरु पूर्णिमा के दिन गुरुवार शाम की बताई जा रही है ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

वेदामऊ वैदिक विद्यापीठ में जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता संपन्न

Spread the love मेधावी छात्र-छात्राएं पुरस्कृत बदायूँ। भाषा विभाग उत्तर प्रदेश शासन के अधीन उत्तर …