Breaking News

पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक कृषि को लेकर हुई सार्थक वार्ता*

Spread the love

*लोक भारती के राष्ट्रीय संपर्क प्रमुख की नितिन गडकरी से भेंट, पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक कृषि को लेकर हुई सार्थक वार्ता*

नई दिल्ली, गुरुवार – भारत सरकार में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी जी से लोक भारती के राष्ट्रीय संपर्क प्रमुख श्रीकृष्णा चौधरी ने सौजन्य भेंट की। यह बैठक दिल्ली में सम्पन्न हुई, जिसमें पर्यावरण एवं ग्रामोन्मुखी विषयों पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ।

बैठक के दौरान नदी एवं जल संरक्षण, पर्यावरणीय सुधार, गौ आधारित प्राकृतिक कृषि तथा हरिशंकरी (पीपल, वटवृक्ष, पाकड़) वृक्ष रोपण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इन विषयों को लेकर भविष्य की कार्ययोजना पर भी सहमति बनी।

विशेष रूप से, राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे हरिशंकरी वृक्षों का रोपण एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) द्वारा किए जाने की योजना प्रस्तावित हुई है। यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक होगी, बल्कि भारत की सांस्कृतिक परंपरा से भी जुड़ाव को बढ़ावा देगी।

इसके अतिरिक्त, एनएचएआई के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रीय स्थानों (हाईवे रेस्ट एरिया, आउटलेट सेंटर, रेस्टोरेंट आदि) पर गौ आधारित प्राकृतिक कृषि उत्पादों के प्रचार और बिक्री को लेकर भी योजना बनाई गई है। इससे स्थानीय किसानों और प्राकृतिक उत्पादकों को सीधा लाभ मिलेगा तथा उपभोक्ताओं को स्वास्थ्यवर्धक विकल्प उपलब्ध होंगे।

इस अवसर पर श्रीकृष्णा चौधरी जी ने कहा कि *“यह वार्ता ग्राम विकास, जैविक कृषि एवं प्रकृति संरक्षण के क्षेत्र में लोक भारती के प्रयासों को नई दिशा और गति प्रदान करेगी। गडकरी जी ने इन विषयों पर गम्भीरता से चर्चा की और उनके क्रियान्वयन हेतु सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया।”*


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रतनपुर कोट बिजलीघर पर मरम्मत कार्य कल, कई गांवों की बिजली रहेगी बाधित

Spread the loveबिसौली। तहसील क्षेत्र के रतनपुर कोट बिजलीघर से जुड़े गांवों की एग्रीकल्चर और …

error: Content is protected !!