Breaking News

अमरनाथ यात्रा के लिए खितौरा से श्रद्धलुओं का जत्था हुआ रवाना

Spread the love

उघैती (बदायूं)उघैती थाना क्षेत्र के कस्बा खितौरा से अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था जयकारों और हर-हर महादेव के उद्घोष के बीच रवाना हो गया। प्राचीन देवी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद जत्था रवाना हो गया।श्रद्धालुओं ने नारा दिया, भूखे को अन्न, प्यासे को पानी, जय बाबा अमरनाथ बर्फानी। कस्बाई ने श्रद्धालुओं का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत कर सकुशल यात्रा की कामना की। इस पावन जत्थे में नगर की महिलाएं, युवा और बुजुर्ग सभी ने भाग लिया। जत्थे में दो दर्जनसे अधिक श्रद्धालु शामिल हैं।अमरनाथ गुफा का पवित्र दर्शन करेंगे। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य जांच, भोजन-पानी और ठहरने की उचित व्यवस्था रहेगी। इस मौके पर योगेश कुमार, रामा वार्ष्णेय, पंकज वार्ष्णेय,सुषमा वार्ष्णेय,प्रवीण,दीपक, गोपाल,अनिल,सुम्मेरसहाय गुप्ता,मधुबाला गुप्ता,नवीन गुप्ता, राहुल गुप्ता,रागनी गुप्ता,चंद्रशेखर गुप्ता,सत्यपाल सिंह,राकेश गुप्ता,आदि लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!