Breaking News

अवकाश घोषित, विस्तार से खबर पढ़ने के लिए लिंक ओपन करें

Spread the love

जिलाधिकारी बदायूँ के अनुमोदनोपरान्त जुलाई 2025 से प्रारम्भ हो रहे श्रवण मास में कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत यातायात डायवर्जन के कारण जनपद के क्क्षा 06 से 12. तक समस्त बोडों से मान्यता प्राप्त / सम्बद्ध समस्त माध्यमिक विद्यालयों में श्रवण मास के प्रत्येक शनिवार एवं सोमवार (दिनांक 12 एवं 14 जुलाई 2025, दिनांक 19 एवं 21 जुलाई 2025, दिनांक 26 एवं 28 जुलाई 2025 तथा दिनांक 02 एवं 04 अगस्त 2025, को विद्यालयों में अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं का अवकाश घोषित किया जाता है।

इस अवधि में विद्यालयों में कार्यरत समस्त अध्यापक एवं कर्मचारियों द्वारा नियमानुसार उपस्थिति प्रदान कर शासकीय कार्यों का निर्वहन किया जायेगा। साथ ही इस अवधि में शासन/विभाग द्वारा दिये गये ‘आदेशों/निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा। यदि किसी माध्यमिक विद्यालय में कोई पूर्व योजित परीक्षा निर्धारित है, तो वह यथावत् होगी। इस अवधि में विभाग/शासन द्वारा पूर्व निर्धारित योजना/कार्यक्रम को यथावत् सम्पन्न कराया जायेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!