Breaking News

पांच के खिलाफ दर्ज हुआ अपहरण कर हत्या का मुकदमा

Spread the love

पांच के खिलाफ दर्ज हुआ अपहरण कर हत्या का मुकदमा

आठ मार्च 2023 को पेड़ पर लटका मिला था किशोर का शव

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव पालपुर में सवा दो वर्ष पहले एक किशोर का अपहरण के बाद हत्या कर शव पेड़ पर लटका दिया था। जिसमें शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिसके बाद आरोपियों में हडकंप मच गया है। गांव पालपुर निवासी अमन पुत्र पप्पू ने पिछले दिनों कोर्ट में एक प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें उसने कहा है कि वह महेन्द्रगढ़ (हरियाणा) में रहकर मेहनत-मजदूरी करता है। उसके पिता मूकवधिर है। उनका छोटा भाई कन्हैया (15) माता-पिता के साथ घर पर ही रहता था और उनकी देख-रेख करता था। दिनांक आठ मार्च 2023 को समय करीब चार बजे लगभग उसके भाई कन्हैया को रजनेश कुमार, अमरीश पाठक, सर्वेश पाठक, अखिलेश व अरविन्द निवासी ग्राम ककराला थाना-उघैती घर से बहला-फुसलाकर ले गये। कन्हैया को ले जाते हुए गाँव के तमाम लोगों ने देखा। जब कन्हैया शाम तक घर वापस नहीं लौटा, तो कन्हैया को मेरे माता-पिता ने काफी तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिला। अगले दिन सुबह करीब सात बजे उसकी माता गुड्ड्रो देवी को गाँव वालों ने सूचना दी कि आपके पुत्र कन्हैया की लाश आपके खेत में आम के पेड़ पर लटकी हुई है। जिसके बाद सूचना पर मौके पर पुलिस पहुँची और कन्हैया के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। कुछ दिन बाद हरद्वारी निवासी ग्राम-क्यावली उघैती उन्हे बताया कि जब वह रास्ते से गुजर रहा था, तो उसने इन लोगों को कन्हैया की हत्या करते हुए देखा है। उसके भाई की हत्या उक्त लोगों ने की है ओर घटना को आत्महत्या का रूप देने को कन्हैया के शव को पेड़ पर लटका दिया है। घटना के बाद प्रार्थी थाने गया, लेकिन थाने की पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। जिसके बाद कोर्ट का सहारा लिया। जिसपर शुक्रवार को उक्त पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भागीरथी गंगा घाट पर चला सफाई अभियान, स्वच्छता का दिया संदेश

Spread the loveबिल्सी। नगर की दयालु मित्रगण सेवा समिति की ओर से सोमवार को कछला …