Breaking News

बालाजी महाराज पर चोला चढ़ाकर भव्य श्रृंगार किया

Spread the love

भक्तों ने हनुमान जी पर चोला चढ़ाकर किया श्रृगांर

बिल्सी। तहसील मोड़ स्थित श्री शिव शक्ति ओम मंदिर पर शनिवार को नगर की श्री बालाजी भक्त मंडली के पदाधिकारियों द्वारा बालाजी महाराज पर चोला चढ़ाकर भव्य श्रृंगार किया। इसके बाद भक्तों ने पूजा-अर्चना कर बाबा को भोग लगाया। आरती के अलावा यहां हनुमान चालीसा का पाठ और अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। अंत में सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर सौरभ देवल, रितिक, ऋषभ, प्रांजल देवल, उदयराज कोहली, देवा‍श देवल आदि मौजूद रहे। इधर, नगर के मोहल्ला संख्या चार स्थित श्री संकट मोचन दरबार में मंहत संजय शर्मा समेत भक्तों ने बाबा का श्रृंगार पूजा-अर्चना की। बाद में हनुमान जी की आरती कर प्रसाद का वितरण भी किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में सीओई सीनियर्स की अविस्मरणीय विदाई, कल्चरल इवेंट्स ने समारोह में बांधा समां

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग- सीओई में बीटेक-सीएसई की फेयरवेल …

error: Content is protected !!