Breaking News

बरसों पुराने घूर के गड्ढे पर रात के अंधेरे में ग्राम प्रधान ने चलबाई जेसीबी,ग्रामीणों में आक्रोश

Spread the love

बरसों पुराने घूर के गड्ढे पर रात के अंधेरे में ग्राम प्रधान ने चलबाई जेसीबी,ग्रामीणों में आक्रोश

उघैती (बदायूं)बरसों पुराने घूर के गड्ढे पर रात के अंधेरे में ग्राम प्रधान ने जेसीबी चलवा दी। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला अधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर मामले की शिकायत की है।सहसवान विकासखंड की ग्राम पंचायत लोथर में बर्षो से ग्राम सभा की खाली पड़ी भूमि पर ग्रामीणों द्वारा घूर डालने के लिए भूमि का इस्तेमाल किया जा रहा था। लेकिन बीती रात ग्राम प्रधान ने ग्रामीण को बिना किसी सूचना के जेसीबी की मदद से ग्राम सभा की भूमि पर पड़े ग्रामीणों के घूरों को तीतर-बितर कर दिया।घूरों के तितर बितर करने से ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया।आक्रोशित ग्रामीण,भुवनेश, सत्यपाल,चंद्रभान,वीरेंद्र,सोनू,रामौतार,विपिन, देवेंद्र,सहित कई ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए जिला अधिकारी सहित मुख्यमंत्री पोर्टल पर मामले की शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, वैश्य समाज ने दिया एकता का संदेश

Spread the loveउझानी। राष्ट्रीय वैश्य एकता दल (RVED) एवं समस्त वैश्य परिवार के सहयोग से …